Tradesee

Gold Price Today: बजट के बाद 2500 रुपये सस्ता हुआ सोना, आज ये रहा यूपी, बिहार, दिल्ली में गोल्ड रेट

Gold Rate Today In India: 24 जुलाई को भारत में सोने की कीमतें 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब थीं। 24 कैरेट सोने की कीमत 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे लोगों को बता दें कि आज 22 कैरेट सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। सरकार ने मंगलवार को सोने और चांदी समेत कई उत्पादों पर सीमा शुल्क में कटौती कर दी

gold price today tradesee
                                                                         GOLD PRICE: बजट के बाद 2500 रुपये तक सस्ता हुआ सोना।

 

Gold Rate Today In India: 24 जुलाई को भारत में सोने की कीमतें 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब थीं। 24 कैरेट सोने की कीमत 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे लोगों को बता दें कि आज 22 कैरेट सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। सरकार ने मंगलवार को सोने और चांदी समेत कई उत्पादों पर सीमा शुल्क में कटौती कर दी। आज बजट के बाद सोने का भाव 2500 रुपये तक कम हुआ है। बुधवार को चांदी की कीमत 87,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

भारत में सोने पर कस्टम ड्यूटी कम हुई

सरकार ने कल बजट में सोने चांदी के सिक्कों पर कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया। सोने और चांदी के डोर के लिए इसे 14.35 प्रतिशत से घटाकर 5.35 प्रतिशत कर दिया गया। इस बीच आयातित सोने पर भारत की निर्भरता काफी हद तक घरेलू कीमतों को प्रभावित करती है, जो वैश्विक रुझानों को दर्शाती है। इसके अलावा भारत में  सोने की मांग सांस्कृतिक महत्व, त्योहारों और शादियों के दौरान अधिक रहती है।

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 65,090 71,000
मुंबई 64,940 70,850
अहमदाबाद 64,990 70,900
चेन्नई 65,490 71,450
कोलकाता 64,940 70,850
गुरुग्राम 65,090 71,000
लखनऊ 65,090 71,000
बंगलुरु 64,940 70,850
जयपुर 65,090 71,100
पटना 64,990 70,900
भुवनेश्वर 64,940 70,850
हैदराबाद 64,940 70,850
Related Post –लोकसभा चुनाव के बाद पहला बजट: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण BUDGET 2024 बजट के बाद गिरा सोना

बजट के अगले दिन आज सोने के भाव में भारी गिरावट नजर आ रही है। अगर कल के भाव से तुलना करें तो 10 ग्राम गोल्ड का भाव 2300 रुपये तक कम हुआ है। सावन के तीसरे दिन बुधवार को दिल्ली, मुंबई, बिहार, यूपी जैसे राज्यों में सोने का भाव 71000 रुपये के आसपास आ गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,000 रुपये पर है।

Recent Post :

PM KISAN YOJNA SCAM

PM किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी: किसानों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी :

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) किसानों के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की मदद दी जाती है, जिसे हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन किस्तों में वितरित किया जाता है। हालांकि, हाल के दिनों में इस योजना के नाम पर साइबर ठगी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।


 

Gold Price Down After Union Budget 2024

लोकसभा चुनाव के बाद पहला बजट: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण BUDGET 2024
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही बजट को लेकर चर्चाएँ जोरों पर थीं। 23 जुलाई को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में यह बहुप्रतीक्षित बजट पेश किया। बजट भाषण में सीतारमण ने एक महत्वपूर्ण ऐलान किया जिसके बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इस रिपोर्ट में हम इस गिरावट के कारणों और बजट के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

“Shocking Exit: Kamala Harris Triumphs as Democrats Unite After Biden Bows Out” August 19–22

Quant Mutual Fund Front Running Case News Are They Safe Anymore? after 69% return in just 1 year

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें TRADESEE पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए सोशल मिडिया पर फॉलो करें।

Tap The Icon To Follow :


 

2 thoughts on “Gold Price Today: बजट के बाद 2500 रुपये सस्ता हुआ सोना, आज ये रहा यूपी, बिहार, दिल्ली में गोल्ड रेट”

Leave a Comment